सिरसा। जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को युवाओं को सक्षम योजना के तहत कार्य का आवंटन किया गया। जिले के लगभग 850 युवा रोजगार के लिए पहुंचे। सक्षम योजना के तहत स्नातक तथा स्नातकोत्तर के छात्रों को एक महीने में 100 घंटे का काम दिया जाता है। इसमें छात्र को डाटा एकत्रित करने अथवा अन्य किसी कार्यालय में कोई काम दिया जाता है।
शुक्रवार को रोजगार कार्यालय में युवाओं की भीड़ रही। इसका कारण था कि बुधवार और वीरवार को सरकारी छुट्टी होने के कारण रोजगार कार्यालय खुला नहीं था। इसके बाद शुक्रवार को जैसे ही कार्यालय खुला उस समय वहां पर सुबह नौ बजे 300 से ज्यादा युवा वहां पर मौजूद थे। समय बढ़ने के साथ ही लोगों की कार्यालय में भीड़ भी बढ़ती रही। क्योंकि शनिवार तथा रविवार की रोजगार कार्यालय की छुट्टी रहती है। शुक्रवार को करीब 850 लोगों को विभिन्न विभागों में भेजा गया। इस महीने में करीब 1300 छात्रों को सक्षम के तहत रोजगार दिया गया है। कुछ युवा तो अपनी बारी का इंतजार करते करते थक चुके थे। जिसके बाद कुछ लोग सामने सीढ़ियों पर जाकर बैठ गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। सक्ष्म योजना हरियाणा में 1 नंवबर 2016 को लागू की गई। इस योजना के तहत स्नातक तथा स्नातकोतर बेरोजगार छात्र को सरकार की तरफ से काम दिया जाता है। छात्र को एक महीने में 100 घंटे काम करना होता है। एक छात्र को उस कार्यालय में तब तक रखा जाता है जब तक वहां पर उसे दिया गया काम पूरा ना हो जाए। इसके बाद छात्र को दोबारा रोजगार कार्यालय तथा ऑनलाइन माध्यम के द्वारा दूसरे कार्यालय का नाम डालना पड़ता है। इसके बाद हर महीने रोजगार कार्यालय के माध्यम से छात्रों को कार्यालय दिए जाते हैं।स्नातक को सात हजार और स्नातकोतर को नौ हजार रुपये मिलते हैं।
भीड के नियत्रंण के लिए बुलाई पुलिस-
कार्यालय में भीड़ के बढ़ने के बाद वहां पर तीन पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया। क्योंकि कार्यालय में भीड़ इतनी बढ़ चुकी थी और रोजगार कार्यालय के कर्मचारी भीड़ को नियंत्रण नहीं कर पा रहे थे। इसलिए पुलिस को बुलाना पड़ा। इसका एक कारण यह भी था कि महिलाओं की संख्या भी काफी थी। कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई हुई थी। लगभग कुल 850 युवा अपने अलॉट किए गए कार्यालय के लिए आए थे। सिरसा जिला में कुल 1300 लोगों को सक्षम के तहत रोजगार दिया गया है। इसमें स्नातक तथा स्नातकोर छात्र को महिना में 100 दिन काम दिया जाता है। केवल 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के लोग ही काम कर सकते हैं। सबसे ज्यादा युवाओं को कृषि विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा का डाटा एकत्रित करने में लगाया गया है। -बजरंग पारिक, आंकड़ा सहायक, रोजगार कार्यालय सिरसा।