फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को लेकर शहरी निकाय की टीम ने किया कालांवाली का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा की टीम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 को लेकर शुक्रवार को शहर में निरीक्षण किया। निकाय की ओर से प्रिक्योरमेंट एक्सपर्ट ईशान सूद ने स्वच्छ मिशन कोऑर्डिनेटर और सफाई सुपरवाइजर के साथ स्वच्छता मिशन के विभिन्न इंडिकेटर्स के तहत शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई शाखा के अफसरों व दरोगाओं को स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
विज्ञापन

ईशान सूद ने बताया कि कैसे शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में गत वर्ष के मुकाबले इस बार और बेहतर रैंकिंग दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गीले सूखे कचरे का सेरोगेशन बहुत महत्वपूर्ण है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण करना हर स्थानीय निकाय के लिए अनिवार्य है। इसी प्रकार से दुकानों के सामने डस्टबिन रखने तथा बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई नियमित रूप से रखनी होगी। शहर के सार्वजनिक व पब्लिक शौचालयों को नियमित साफ रखना कितना अनिवार्य है, इसे लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रिक्योरमेंट एक्सपर्ट ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ पौधे लगाना बहुत जरूरी है। चूंकि पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन अधूरा है तथा पेड़ पौधों के कारण ही मनुष्य को स्वच्छ आक्सीजन मिलना संभव हो पाता है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के दौरान रही खामियों को दूर करने की दिशा में अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से एक्सपर्ट्स द्वारा प्रदेशभर में इस प्रकार के निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस मौके पर टीम लीडऱ विजय कुमार सिरसा, सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, सफाई दरोगा नानक चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें