फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापक सुरेंद्र कुंडू की पदोन्नति पर वाणिज्य विभाग के प्राध्यपक डीपी वार्ने ने कोर्ट से हासिल किया स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसी सदस्य प्रोफेसर राजबीर का आरोप, मिनिट्स में नहीं शामिल किया विरोध
विज्ञापन

सिरसा। सीडीएलयू ने करीब तीन दिन पहले संपन्न हुई ईसी की बैठक के मिनिट्स जारी कर दिए। बैठक में करीब 67 एजेंडे थे। ईसी के मिनिट्स में प्राध्यापकों व ईसी सदस्यों द्वारा दर्ज किए गए डिसेंट अर्थात विरोध को शामिल नहीं किया गया।
सीडीएलयू के प्राध्यापक व ईसी सदस्य राजबीर सिंह दलाल का आरोप है कि उनके डिसेंट कई मामलों पर थे। जैसे कि एजेंडे को चार या पांच दिन पहले क्यों भेजा गया। इमरजेंसी पावर में भी विश्वविद्यालय 20 से ज्यादा एजेंडे लेकर आ रहा है। ईसी की मीटिंग में टीचर प्रतिनिधि को शामिल नहीं किया, जो कि नियमों की उल्लंघन है। डीन फिजिकल साइंस, सोशल साइंस की नियुक्ति नहीं की गई। इसके अतिरिक्त प्राध्यापक डीपी वार्ने की एसीआर पूरी नहीं की गई। वह इन एजेंडों पर डिसेंट लेकर आए थे। उनके साथ प्रोफेसर दिलबाग सिंह और गर्वनर नॉमिनी केपवीएस सिंह महलवार ने भी डिसेंट लगाया। लेकिन शुक्रवार को जब ईसी की बैैठक के मिनिट्स जारी किए तो उसमें ये डिसेंट शामिल नहीं किए गए। प्राध्याक ने कहा कि वे इस पूरी मीटिंग की वीडियोग्राफी भी हुई है। वे इस मामले की शिकायत राज्यपाल से करेंगे।
विज्ञापन

मिनिट्स में इन एजेंडों पर दिखाया गया डिसेंट
एजेंडा नंबर 26 में रिटायर्ड चीफ इंजीनियर एके मोदी की सेवाओं को 6 महीने के विस्तार पर प्रोफेसर राजबीर दलाल और ईसी सदस्य दिलबाग सिंह ने डिसेंट लगाया था। इसके अतिरिक्त 28 नंबर एजेंडे में सत्यनारायण सिंह को 6 महीने की सेवा विस्तार पर भी दिलबाग सिंह ने डिसेंट लगाया।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह कुंड की पदोन्नति पर स्टे
सीडीएलयू के वाणिज्य विभाग के प्राध्याक डीपी वार्ने ने ईसी की कमेटी में करीब 45 प्राध्यापकों की पदोन्नति में शामिल प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह कुंडू की पदोन्नति के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने सीडीएलयू को 27 फरवरी को आदेश जारी करते हुए आगामी आदेशों तक सुरेंद्र सिंह कुंडू को पदोन्नत न करने के निर्देश जारी किए है। मामले की अगली सुनवाई 10 मई 2019 को है। दूसरी ओर सीडीएलयू ने ईसी की बैठक में बाकी पदोन्नत प्राध्यापकों को पदोन्नति दे दी है। सभी को पदोन्नति की नोटिफिकेशन शुक्रवार को जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें