फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम से मिला अध्यापक संघ, कहा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो चुप नहीं बैठेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम से मिला अध्यापक संघ
विज्ञापन

ओढां। गांव फग्गू के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर रहे विद्यार्थियों की वीडियो को एक चैनल पर तोड़-मरोड़कर दिखाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले को लेकर सोमवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने एसडीएम कालांवाली से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

अध्यापक संघ ने एसडीएम को पूरे मामले से अवगत करवाते हुए कहा कि मीडिया कर्मियों ने स्कूल में करवाए जा रहे श्रमदान को लापरवाही की पाठशाला का नाम देकर स्कूल को बेवजह बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों से हर रोज 2 घंटे सफाई करवाने की बात कही गई है। जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। संघ ने कहा कि एक तरफ तो सरकार स्वच्छता पखवाड़ा मनाने के आदेश जारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग श्रमदान को बच्चों से जबरन काम करवाए जाने का झूठा प्रचार दिखाकर विद्यालय की छवि को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया चाहे स्कूल की समस्या या लापरवाहियों को प्रमुखता से उठाए। लेकिन चैनल पर एक तरफा न्यूज चलाकर आमजन के बीच में स्कूल की छवि को बदनाम करना सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने गुरुग्राम के स्कूल में हुई बच्चे की मौत की घटना का हवाला देते हुए कहा कि इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए हैं कि कोई भी बाहरी व्यक्ति स्कूल में बिना अनुमति के मूवी नहीं बना सकता। इसी मूवी के आधार पर खबर चलाई गई। अगर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो अध्यापक संघ चुप नहीं बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें