फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत पहुंचे सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार रात को किसान एक्सप्रेस से सिरसा पहुंचे। वे बुधवार को नई अनाजमंडी में आयोजित रामनवमी पर्व में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत मंगलवार रात को किसान एक्सप्रेस से सिरसा पहुंचे। स्टेशन पर नामधारी संप्रदाय के सतगुरू दलीप सिंह महाराज, पूर्व मंत्री प्रो. गणेशीलाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पत्रकारों ने जब उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने बात करने से साफ इंकार कर दिया। इस मौके पर मनीष सिंगला, अमरचंद मेहता, संजीव कुमार आदि मौजूद थे। प्रशासन की ओर से खंड एवं विकास अधिकारी रवि कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब हो कि नामधारी संगत की ओर से हिंदु सिख एकता को समर्पत रामनवमी पर्व बुधवार को नई अनाजमंडी में नामधारी सतगुरू दलीप सिंह महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में सरसंघचालक मोहन भागवत शामिल होंगे। रेलवे स्टेशन से सरसंघचालक मोहन भागवत कार में सवार होकर बरनाला रोड स्थित ईरा ग्रुप में गांधी आवास पर गए जहां उन्होंने भोजन किया। इसके बाद वे सी ब्लाक में संजीव कुमार के आवास पर रात्रि विश्राम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें