फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कोर्ट परिसर के सामने व्यक्ति से 150 ग्राम अफीम बरामद, एएनसी ने किया गिरफ्तार

Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल ने मंडी डबवाली से 150.76 ग्राम अफीम सहित आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान दर्शन लाल निवासी लोहगढ़ तहसील डबवाली जिला सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी एएनसी स्टाफ उप-निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के लिए डबवाली से चौटाला रोड पर गश्त कर रही थी। कोर्ट परिसर के सामने एक व्यक्ति सड़क पर खड़ा था। पुलिस की गाड़ी को देखकर वह पास में लगी रेहड़ी पर जाकर खड़ा हो गया। एएसआई ने नशीले पदार्थ का शक होने पर उस व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की तो वह स्पष्ट जवाब नही दे सका। इस बाद आरोपी की तलाशी ली तो उससे अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर थाना शहर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें