फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 15 लोगों को 7500 का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड19 के तहत प्रशासन द्वारा आम लोगों को मास्क लगाना व सामाजिक दूरी की पालना करने के सख्त निर्देश जारी किए हुए हैं। इसके बावजूद भी अनेक लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इस बात को मध्य नजर रखते हुए गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाते हुए लापरवाही लोगों के धड़ाधड़ चालान काटे और जुर्माना भी वसूल किया। इस अभियान में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, नगर पालिका अधिकारी संदीप सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व एसआई राजकुमार सैनी व एसआई बलवान सिंह ने किया। जिन्होंने प्रशासन के निर्देशानुसार 15 चालान काट कर 7500 रुपये का जुर्माना किया। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि कई वाहन चालक मास्क के प्रति भारी लापरवाही बरतते पाए गए। इसके अलावा दुकानदार सामाजिक दूरी को नजरअंदाज करते पाए गए। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चालान काट कर मोटा जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि मास्क के प्रति लापरवाही बरतने वाले लोगों के चालान काटने का अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा तथा जो दुकानदार ग्राहकों को सामाजिक दूरी के दायरे में न रखते हुए पाया गया उनके चालान काटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य बाजार में वाहन खड़े करते पाया गया तो उनके प्रति सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें