सिरसा। बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में जिलेभर से 105 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अंडर-10 आयुवर्ग में चवन ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, नायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 प्रतिभागियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
आयुष विभाग व खेल विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में रानियां, ऐलनाबाद, डबवाली, नाथूसरी चोपटा, ओढ़ां, बड़ागुढ़ा, सिरसा खंड के प्रतिभागियों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान 105 प्रतिभागियों में से अलग-अलग आयु वर्ग के प्रथम पांच प्रतिभागियों का चयन किया गया। ये प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 24 जून को पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में होगी। प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह ढोल, योग विशेषज्ञ आचार्य मांगेराम, आयुष योग सहायकों ने अपना योगदान दिया।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर 10 वर्ष आयुवर्ग में चवन ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय, नायरा ने तृतीय, सरगम ने चौथा व सक्षम ने पांचवां स्थान हासिल किया। 10 से 60 वर्ष आयुवर्ग में मोनिका ने प्रथम, सरीना ने द्वितीय, आशीष ने तृतीय, सुभद्रा ने चौथा व मनीष ने पांचवां स्थान हासिल किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग समूहों पदम ने प्रथम, राजा राम ने द्वितीय, कृष्ण लाल ने तृतीय, बनवारी लाल ने चौथा व विद्या देवी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 105 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जिला के सभी खंडों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। योग एक आत्म अनुशासन है, जो हमारे संपूर्ण जीवन को संयमित कर प्रगति की ओर अग्रसर करने में सहायक है। - शमशेर सिंह, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम, सिरसा।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में योग करते प्रतिभागी। संवाद