संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सीआईए पुलिस सिरसा ने स्कूटी सवार एक महिला को 300 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। महिला की पहचान कनिका उर्फ किन्नू पत्नी मोनू निवासी माधोसिंघाना हाल रानियां रोड, सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस उक्त महिला को पहले भी पति के साथ हिसार टोल प्लाजा पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार हो चुकी है। महिला का उसका पति भी नौ जून को रानियां रोड से काबू किया गया था।
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक सुखचैन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान रानियां रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान स्कूटी सवार महिला ने पुलिस को देखकर खिसकने का प्रयास किया। पुलिस ने शक की बिनाह पर उक्त महिला को काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि उक्त हेरोइन को सिरसा तथा उसके आसपास क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला तस्कर के पति मोनू को बीती नौ जून को सीआईए ने करीब 10 लाख रुपये की 101.50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। इसके अलावा करीब एक वर्ष पूर्व पति-पत्नी कनिका तथा मोनू करीब 45 लाख रुपये की 435 ग्राम हेरोइन के साथ मय्यड़ टोल प्लाजा हिसार से भी पकड़े गए थे।