फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो देसी पिस्तोल व पांच जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
चोटाला रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप स्थित एक किरयाना शॉप के संचालक को दो युवक पिस्तौल दिखाकर उसके गल्ले से नकदी निकालकर रफू चक्कर हो गए। कुछ देर बाद ही उक्त दोनों युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तलाशी लेने पर दोनों युवकों के पास से दो देसी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पकड़े गए युवकों ने अपनी पहचान पंजाब के जिला बठिंडा के गांव रायेखाना निवासी मनप्रीत सिंह व मनप्रीत खान के तौर पर करवाई है। माना जा रीह है कि आरोपी युवक क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े जाने से पहले युवकों द्वारा की गई लूटपाट का पता पुलिस को सुबह लगा जब दुकानदार इस मामले की शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा। पुलिस ने उनके खिलाफ अन्य धाराएं भी जोड़ दी हैं।
विज्ञापन

चोटाला रोड पर किरयाना शॉप संचालक वार्ड सात निवासी गुरदेव कुमार ने बताया कि उनकी दुकान पर बीती रात्रि दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और उससे सामान मांगने लगे। इसी दौरान उन्होंने जेब में रखी पिस्तौल निकाल ली और उनके गल्ले में रखी 7-8 हजार रुपये की राशि निकाल ली। इसी दौरान आसपास के लोगों के आने के बाद उक्त दोनों युवक अपना बाइक वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए।
मामले में कार्रवाई कर रहे थाना शहर के एसआई राम निवास ने बताया कि वह बीती रात्रि अपनी पुलिस टीम जिसमें एचसी बेअंत सिंह के अलावा अन्य रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान उक्त दोनों युवक उन्हें नई अनाज मंडी रोड पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उक्त युवक वहां से भागने लगे तो पुलिस पार्टी ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। गुरदेव कुमार की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 392, 394, 452, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को एसजेएम जितेंद्र सिंह की अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से कई खुलासे होने की उम्मीद है।
-चसी बेअंत सिंह, जांच अधिकारी

पिस्तौल दिखाकर करियाना शॉप पर दिया लूट की वारदात को अंजाम
दो अवैध पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें