अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले के गांव गंगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ की अध्यक्षता में स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने त्रिवेणी (पीपल, नीम, वट वृक्ष) के पौधे लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता दिवस की बधाई दी।
डीसी ने गांव गंगा को महाग्राम पंचायत का दर्जा दिया।
इस मौके पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि जिले के लगभग 340 ग्राम पंचायतों में से गंगा ग्राम पंचायत को महाग्राम पंचायत चुना गया है। यहां की आबादी 16 हजार है लेकिन महाग्राम पंचायत चुनने की शर्त अनुसार जिस गांव की आबादी 10 हजार हो उसे महाग्राम पंचायत का दर्जा प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि महाग्राम पंचायत चुने जाने वाले गांव में सीवर सिस्टम, नई गलियों का निर्माण, पक्की नालियां, जोहड़ की खुदाई, आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल भवन का निर्माण, पंचायत घरों व धर्मशालाओं का निर्माण आदि विकास कार्य करवाए जाते हैं।
पर्र्यावरण की तरफ किसी का ध्यान नहीं
उन्होंने कहा कि घग्घर नदी गंदा पानी लेकर आ रही है लेकिन पर्र्यावरण की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि घर में हम स्वयं सफाई करते हैं ताकि गलियों व मौहल्ले में भी स्वयं को सफाई करनी बहुत जरूरी है। सफाई कर्मचारियों से पूरे गांव में सफाई नहीं की जा सकती। इसलिए सफाई का जिम्मा स्वयं आप लोगों को लेना होगा। उन्हेांने कहा कि घर की सफाई करके कूड़ा-कर्कट गली में डाल देते हैं जिससे गंदगी फैलती है। उन्होंने कहा कि अपने घर के सामने का हिस्सा साफ करके वहां कूड़ा कर्कट न रखें। कूड़ा कर्कट केवल कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से कहा कि वे बच्चों से डस्टबिन बनवाएं, थोड़ा सा प्रयास करें तो किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होगी।
गांव में सफाई अभियान चलाएं सरपंच
उन्होंने गांव के सरपंच से कहा कि वे पूरे गांव में सप्ताह में एक बार सफाई अभियान चलाएं। युवा क्लब के सदस्य भी यह प्रण लें और प्रत्येक सप्ताह गांव की गलियों को साफ करें। सभी पंच सरपंच आंगनवाड़ी केंद्रों व स्कूल में बनने वाले मिड-डे-मीन का निरीक्षण करें।
डीसी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
उपायुक्त ने सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष 100 घंटे यानि हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने, स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सबसे पहले स्वयं से अपने परिवार से मोहल्ले से गांव से व कार्य स्थल से सफाई करने की भी शपथ दिलवाई।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संत कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए सरकार व प्रशासन सजग है। उन्होंने कहा कि गंदगी से दूर रहेंगे, पेड़ पौधे अधिक लगाएंगे तो हमारा समाज भी स्वस्थ रहेगा। स्कूल की ओर से प्राचार्य महावीर शर्मा ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वेदपाल, सरपंच गंगा पवन शर्मा, दिवानखेड़ा के सरपंच सुबेग सिंह, सरपंच गोदिका धर्मपाल मुदलिया, अध्यापक चरणजीत सिंह, दलीप कुमार, प्रेम कुमार, सतनाम सिंह आदि उपस्थित रहे।
डीसी ने किया जोहड का निरीक्षण
सिरसा। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने सोमवार को गांव गंगा में जोहड़ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जोहड़ की सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जोहड़ की सफाई के लिए आवश्यक कदम उठाएं। जोहड़ में पीने के लिए शुद्ध पेयजन उपलब्ध करवाएं ताकि पशुओं को पेयजल से संबंधित किसी प्रकार की कोई कमी न जाए। इस अवसर पर उनके साथ जिला विकास एवं पंचातय अधिकारी प्रीतपाल सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी वेदपाल सरपंच पवन शर्मा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
डीसी ने गांव गंगा को दिया महाग्राम पंचायत का दर्जा
जिले की 340 ग्राम पंचायतों में से गंगा ग्राम को चुना गया
स्कूल परिसर में मनाया स्वच्छता दिवस
फोटो:05एसआईआरपी01:सिरसा के गांव गंगा मेें सोमवार को स्वच्छता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण करती उपायुकत शरणदीप कौर बराड।
फोटो:05एसआईआरपी02:सिरसा के गांव गंगा मेें सोमवार को स्वच्छता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुकत शरणदीप कौर बराड ने लोगो को स्वच्छता की शपथ दिलाई, शपथ ग्रहण करते हुए ग्रामीण।