फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा नगराध्यक्षा ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिली अनियमितताएं, दो जगह लटके मिले ताले
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्षा ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्षा भावना शर्मा एडवोकेट ने वार्ड नंबर 23 के चार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया, जिसमें से दो आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले।
जब नगर अध्यक्षा ने उक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के आसपास स्थित घरों के लोगों से इस संबंध में जानना चाहा, तो लोगों ने कहा कि यह आंगनबाड़ी केंद्र अक्सर बंद ही रहते हैं और यहां मिलने वाली खाद्य सामग्री निम्न स्तर की है, जिसे इंसान तो क्या पशु भी खाना पसंद नहीं करते। बंद आंगनबाड़ी केंद्र के कर्मियों के खिलाफ नगर अध्यक्षा भावना शर्मा एडवोकेट ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर अध्यक्षा ने बताया कि वार्ड नंबर 23 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में धांधली की मिल रही मौखिक शिकायतों के बाद उन्होंने जिलाध्यक्षा निताश राकेश सिहाग के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण में खाद्य सामग्री को लेकर लापरवाही अनियमितताएं देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्षा ने बताया कि आंगनबाड़ी में बच्चों को दी जाने वाली खाद्य सामग्री न तो समय पर उपलब्ध कराई जा रही है न ही उसका समय पर भुगतान हो रहा है, जिसके चलते जहां आंगनबाड़ी कर्मियों को बदहाल स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी और बच्चों को भी खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है। दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके मिले, जबकि अन्य केंद्रों में बच्चों की संख्या नगण्य मिली। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर उनके साथ आशा कौर, झलक गुर्जर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें