बूथ पर 23 व 24 को बनवा सकते हैं वोट : उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने कहा कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूरी कर चुके जिन पात्र महिला-पुरुषों के अभी तक अपने वोट नहीं बने हैं वे 23 व 24 फरवरी को अपने बूथ पर जाकर अपना वोट बनवा सकते हैं। सभी बीएलओ शनिवार-रविवार को अपने बूथों पर मौजूद रहकर नए वोट बनाने, मृतकों के वोट काटने तथा विवरणों में अशुद्धियों वाले वोट ठीक करने के लिए फार्म भरवाएंगे।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे मतदाता सूची को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी आम्ना तस्नीम, डीआरओ राजेंद्र कुमार, चुनाव तहसीलदार रामनिवास जांगड़ा, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार वर्मा, तहसीलदार संजय चौधरी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी ऐलनाबाद कीर्ति सिरोहीवाल उपस्थित थे।