फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के आदेशों पर भीड जुटाने के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारी, आशा वर्करों और नर्सिग स्टूडेंट्स पहुंची , आम जतना ने सरकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को मनाई गई कबीर जयंती सरकारी कार्यक्रम ही बन कर रह गया। प्रशासन के कार्यक्रम से आम जनता ने दूरी बनाए रखी। मुख्य अतिथि हिसार के पूर्व संसदीय सचिव और विधायक डा. कमल गुप्ता के समक्ष भीड़ दिखाने के लिए प्रशासन ने पहले ही सरकारी अधिकारियों को अपने अपने विभाग से कर्मचारी लाने के निर्देश दिए हुए थे। ऐसे में बुधवार को पंचायत भवन में सरकारी कर्मचारियों ने हाउस फुल किया हुआ था। प्रशासन द्वारा आयोजित कबीर जयंती में आशा वर्करों ने अच्छी खासी भीड़ जुटाई। ये आशा वर्कर पहले 28 जून को जेल भरो आंदोलन के समर्थन में टाऊन पार्क में इकट्ठी हुई। आशा वर्कर का काम फील्ड का होता है। लेकिन टाउन पार्क में बैठक करने के बाद सभी पंचायत भवन में कबीर जयंती में पहुंच गई। वहीं नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग स्टूडेंट्स भी कबीर जयंती पर बुलाए गए थे। ताकि मुख्य अतिथि के समक्ष भीड़ की अच्छी खासी तादाद दिखाई जा सकें। बतां दे कि अमर उजाला ने 26 जून के अंक में कबीर जयंती मनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी सरकारी कार्यालयों को भीड़ जुटाने के निर्देश दिए गए थे। बाकायदा एसडीएम ने मीटिंग भी ली। जिसमें कि बीडीपीओ सिरसा और तहसीलदार सिरसा को 300 से 400 जनसमूह को एकत्रित करने के निर्देश दिए गए थे।
मुख्यातिथि ने पुष्प अर्पित कर नमन किया
इससे पहले पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक हिसार डा. कमल गुप्ता ने कहा कि अपने पूर्वजों, संतों, महात्माओं एवं महापुरुषों को याद करना किसी भी समाज एवं देश के लिए गौरव की बात है। इससे हमारी युवा पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के आदर्शों एवं शिक्षाओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा गीता जयंती, कबीर जयंती, रविदास जयंती, वाल्मीकि जयंती, गुरु गोबिंद सिंह जयंती, बाबा बंदा सिंह बहादुर जैसे वीरों को याद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में जोधपुरिया स्कूल प्रथम
मुख्य अतिथि ने कबीर दास के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में 13 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिनमें प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधपुरिया के राकेश, कर्णवीर व बादल, द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खारिया के विद्यार्थी कविता, प्रियंका और कविता तथा तृतीय स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा की छात्रा रेणू, दीपिका और पूजा को 500-500 रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। महिला विकास निगम की अध्यक्षा रेणु शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, चेयरमैन मार्केट कमेटी रानियां शीशपाल कंबोज, नगराधीश डा. वेद प्रकाश बैनीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डा. दर्शना सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें