फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 9600 फर्मों ने जीएसटी के लिए करवाया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 9600 फर्मों ने जीएसटी के लिए करवाया पंजीकरण
विज्ञापन

लोगाें को फोन पर दी जा रही है जीएसटी की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
देशभर में जीएसटी लागू होने के बाद कहीं न कहीं व्यापारियों ने भी अब इस प्रणाली में ढलने का पूरी तरह से मन बना लिया है। अब कोई विकल्प भी नहीं है। इसी लिए जिले में 9600 फर्मों ने अपना पंजीकरण जीएसटी के लिए करवा लिया है। जीएसटी को लेकर जिन लोगों को किसी प्रकार का संशय है उनको जानकारी देने के लिए विभाग ने हेल्प डेस्क स्थापित कर दिया है।
भले ही व्यापारियों को अब तक जीएसटी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है पर वे इस प्रणाली में ढलने के लिए मन बना चुके हैं। जिले में दस हजार में से 96 सौ फर्मों का जीएसटी में पंजीकरण होना इसका उदाहरण है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने भी व्यापारियों और आम लोगाें को इसकी जानकारी दे रहा है। डीटीसी रविंद्र सिंह ने बताया कि जिला कार्यालय में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है, जिसमें ईटीओ सुरेंद्र गोदारा को नॉडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति या व्यापारी जीएसटी के बारे में 83960-02900 पर कॉल करके भी ले सकता है। उन्होंने बताया कि हमारी पूर्व से पूरी तैयारी थी इस लिए अब जीएसटी लागू होने के बाद किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही। व्यापारियों को प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 लाख से अधिक टर्न ओवर वाले दुकानदार ही जीएसटी के दायरे में आएंगे। जीएसटी का पूरा कार्य ऑनलाइन होगा। दुकानदार स्वयं ऑनलाइन अपना विवरण दे सकेंगे। बरनाला रोड पर स्थित लाल बत्ती चौक पर अब केंद्र सरकार का भी आबकारी विभाग का कार्यालय खुल चुका है। इस कार्यालय का प्रभारी भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी होगा और उनके साथ पूरी टीम शहर में व्यवसाय पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई खुश तो किसी के लिए आफत
जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। इसको लेकर आम आदमी तो काफी खुश दिख रहे हैं पर कुछ व्यापारियों के गले से अब तक जीएसटी उतर नहीं रही है। लोगाें का कहना है कि जब हमसे दुकानदार टैक्स समेत वस्तु के पैसे वसूलता है तो उसको टैक्स भरना भी चाहिए। टैक्स के रूप में सरकार को होने वाली आमदनी कुछ व्यापारियों के जेबों में ही जा रही थी। पर अब ऐसा होना पाना काफी कठिन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें