फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से 14 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Fri, 17 Apr 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी क्षेत्र के खेतों में लगी आग पर रात के समय काबू पाने में जुटा किसान।
विज्ञापन
रोड़ी। क्षेत्र के गांव अलीकां, लहंगेवाला, रंगा और भीमां की सीमा पर शुक्रवार अलसुबह ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण 14 एकड़ 5 कनाल गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। वहीं, लगभग 20 एकड़ खेतों के अवशेष जलकर राख हो गए। घटना के बाद किसानों ने नाराजगी जताते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि वीरवार देर रात करीब दो बजे खेतों में बिजली आपूर्ति चालू थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर का जंपर टूटकर नीचे गिर गया जिससे चिंगारियां निकलने लगीं। देखते ही देखते इन चिंगारियों ने आसपास खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि महज एक घंटे के भीतर बड़े क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।
हादसे में गांव भीमां निवासी किसान मनप्रीत सिंह को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने 15 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती की थी जिसमें से 6 एकड़ फसल जल गई। गांव अलीकां के हरजीत सिंह की 3 एकड़ और राजेश कंबोज की 5 कनाल गेहूं की फसल जल गई। गांव भीमां के ही सुखविंदर सिंह और जगसीर सिंह की 2.5 व 2.5 एकड़ फसल जली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में मुनादी करवाई गई। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और तीन गाड़ियां फायर ब्रिगेड की पहुचीं। किसानों व फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मिलकर आग बुझाई। सुबह तीन बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें