फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आए 1350 नए कोरोना मरीज, आठ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 1350 नए केस सामने आए है। यह आंकड़ा अब तक का सबसे उच्चतम है। साथ ही आठ कोरोना मरीजों की मौत हो गई है जबकि 689 कोरोना मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2228 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। वहीं बुधवार रात को जनता भवन स्थित मेडिकल की दुकान को ड्रग विभाग ने सील कर दिया और संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

वीरवार को 1350 नए कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं जिनमें सिरसा शहरी क्षेत्र में 539, डबवाली शहरी क्षेत्र में 66, ऐलनाबाद में 166 तथा कालांवाली में 73 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा ओढां में 56, नाथूसरी चौपटा में 103, माधोसिंघाना में 59, रानियां में 64, चौटाला में 172 तथा बड़ागुढ़ा में 52 कोरोना संक्रमण के नए केस सामने आए हैं। आठ लोगों की मौत होने से अब तक जिले में 255 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वीरवार को मरने वालों में एमसी कालोनी का 65 वर्षीय पुरुष,41 वर्षीय पुरुष निवासी मौजूखेडा, 68 वर्षीय पुरुष निवासी भंगू, 73 वर्षीय महिला भारत नगर, 69 वर्षीय महिला निवासी सिरसा, 68 वर्षीय पुरुष निवासी कालांवाली, 55 वर्षीय महिला निवासी भंभूर, 32 वर्षीय महिला निवासी सिरसा की मौत हुई है। इसमें से पांच सिविल अस्पताल, एक बठिंडा के निजी अस्पताल में, एक की सिरसा के प्राइवेट अस्पताल और एक की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हुई है। जिले में अब तक तीन लाख 30 हजार 337 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। कुल 22 हजार 644 कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं जिनमें से 16 हजार 706 ठीक होने के उपरांत अपने घर जा चुके हैं। इस समय पांच हजार 683 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं तथा जिला की मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विभाग ने किया मेडिकल सील, दिया नोटिस
बीती रात बुधवार को शहर के जनता भवन रोड पर ड्रग विभाग ने एक मेडिकल की दुकान पर छापा मारकर विटामिन सी के इंजेक्शन को महंगे दामों पर बेचते हुए पकड़ा था। ड्रग विभाग ने मेडिकल की दुकान को रात को सील कर दिया। साथ ही दुकानदार को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है। जवाब के बाद ही आगामी कार्रवाई करेगा। ड्रग इंस्पेक्टर रजनीश धानीवाल ने बताया कि मेडिकल को सील कर दिया गया है जो विटामिन सी का इंजेक्शन था उसका मार्केट रेट 40 से 50 रुपये हैं परंतु टीके पर प्रिंट मूल्य 400 रुपये का है। रिकार्ड देखकर जांच की जाएगी कि यह दुकानदार को कितने में आया है। बतां दे कि शिकायतकर्ता माधोसिंघाना निवासी दलजीत ने बताया कि उसके पिता डेरे के अस्पताल में दाखिल थे। उन्हें विटामिन सी के इंजेक्शन की जरूरत थी। उसने मेडिकोज से विटामिन सी के दो इंजेक्शन के 350 रुपये चार्ज किए। इसके कुछ दिनों बाद उसे फिर से विटामिन सी के इंजेक्शन की जरूरत पड़ी तो वह दोबारा दुकान पर आया। अबकी बार उसने 10 इंजेक्शन ले लिए। मेडिकल उससे कुल 3500 रुपये वसूले। जबकि बाजार में इसकी कीमत 50 रुपये हैं। इसके बाद उसने ड्रग विभाग को सूचना दी। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल पर छापामार कर रिकार्ड कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। 689 मरीज ठीक हुए है। -प्रदीप कुमार, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें