फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के 10 के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से एसवाईएल मामले में नया मोड़ देने के लिए 10 जुलाई को पंजाब से आने वाले वाहनों का हरियाणा में प्रवेश न करने के ऐलान ने हरियाणा और पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ा दी हैं जिसको लेकर प्रशासन ने पंजाब के साथ लगते जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर वाहनों के रास्तों को बदलने की ठान ली ताकि आमजन को कोई भी परेशानी न उठानी पड़े। डबवाली के बठिंडा रोड, मलोट रोड तथा किलियांवाली रोड पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और उधर इनेलो भी रणनीति के मुताबिक रास्तों को बंद करेगी, क्योंकि एसवाईएल के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के पक्ष में आने के बावजूद एसवाईएल नहर की खुदाई का काम शुरू नहीं किया गया। इसलिए इनेलो कार्यकर्ता 10 जुलाई को हरियाणा के साथ लगती पंजाब की सभी सीमाओं पर धरना देकर पंजाब के वाहनों को हरियाणा में आने से रोकेंगे।
इस मामले को लेकर शनिवार को बठिंडा रोड पर स्थित डबवाली के रेस्ट हाउस में हरियाणा व पंजाब के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें 10 जुलाई को होने वाली गतिविधियों के बारे में गहनता से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान एसएसपी सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों राज्यों के अधिकारियों का आपस में तालमेल हो ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है और मुस्तैदी से साथ लगते सीमा क्षेत्रों पर पुलिस की पूरी नज़र रहेगी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए डबवाली क्षेत्र में पुलिस के साथ-साथ पैरा मिलिट्री फोर्स की एक बटालियन तैनात रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि 10 जुलाई को कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करें ताकि परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर एएसपी हिमांशु गर्ग, एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला, डीसी बठिंडा डी. प्रभा लाकरा, एसपी बठिंडा गुरमीत सिंह, एसपी श्री मुक्तसर साहिब, बलजीत सिंह सिधू, एसडीएम डबवाली डॉ. संगीता तेत्रवाल, एसडीएम बठिंडा साक्षी साहनी, डीएसपी डबवाली रतनदीप बाली, डबवाली सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार, शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह, सीआईए प्रभारी जय भगवान व एसआई कर्ण सिंह, सिरसा ट्रैफिक प्रभारी अनिल सोढी, थाना लंबी से विक्रमजीत सिंह, एसएचओ संगत परमजीत सिंह के अलावा अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने रूट डायवर्ट किए जाने के रास्तों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

-----------------------------
एसवाईएल मामला : इनेलो का प्रदर्शन कल, पुलिस प्रशासन अलर्ट
हरियाणा और पंजाब पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त बैठक कर बनाई रणनीति
-आमजन से कम से कम वाहन इस्तेमाल करने का आह्वान


फोटो:08एसआईआरपी 21:डबवाली के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में इनेलो के 10 जुलाई के आंदोलन से निपटने के लिए रणनीति बनाते हुए हरियाणा और पंजाब के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें