फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1240 किलोग्राम नकली पेस्टीसाइड पकड़ा, दो फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में नकली पेस्टीसाइडस को लेकर पेस्टीसाइड एसोसिएशन के सदस्यों ने सतर्कता दिखाते हुए शहर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से 1240 किलोग्राम नकली पेस्टीसाइड पकड़ा है। जिसकी जानकारी मिलने पर कृषि विभाग और सब्जी मंडी चौकी ने आशु ट्रेडिंग कंपनी और ओरेया ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को पेस्टीसाइड एसोसिएशन के प्रधान राधे गांधी को एक सूचना मिली थी कि रानियां चुंगी पर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी में नकली कीटनाशक आया हुआ है। जिसको लेकर प्रधान तथा अन्य सदस्य मौके पर पहुुंचे जहां देखा कि करीब 1240 किलोग्राम पेस्टीसाइड वहां पर पड़ा हुआ है। जिसको लेकर प्रधान ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक से जानकारी मांगी कि यह कहां पर जाना है तो उन्होंने प्रधान और बाकी सदस्यों को कोई जानकारी नहीं दी। जिसको लेकर पेस्टीसाइड एसोसिएशन के प्रधान राधे गांधी ने पुलिस और कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। कृषि विभाग से क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी सुभाष चंद्र ने टीम के साथ कीटनाशक का निरीक्षण किया। कीटनाशक पर नामी गिरामी कंपनियों का मार्का लगा हुआ था। कृषि विभाग के अधिकारी की शिकायत पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ नकली सामान बेचने का मामला दर्ज करवा दिया। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने कीटनाशक से सैंपल लिया और जांच के लिए लैब में भेज दिया। वहीं एसोसिएशन के प्रधान राधे गांधी ने बताया कि पहले नकली माल बेचने वाले ट्रकों का प्रयोग करते थे, लेकिन अब ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। सब्जी मंडी चौकी प्रभारी सत्यानारायण ने बताया कि दो फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नकली कीटनाशक पकड़ा गया है। क्वालिटी कंट्रोल ऑफिसर की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया है।
बाबूलाल, डीडीए, कृषि विभाग।
नकली पेस्टीसाइड पर दो फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सत्यानाराण, चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें