फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ 23 फरवरी को गरजेंगे प्राइवेट स्कूल संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल संचालक 23 को अंबाला में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

सिरसा। सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के बैनर के नीचे 23 फरवरी को अंबाला में एक महा रैली की जा रही है। इसमें प्रदेश से हजारों की संख्या में निजी स्कूल संचालक पहुंचेंगे। इस संबंध में डबवाली ब्लॉक के प्राइवेट स्कूल संचालकों ने जिलाध्यक्ष पंकज सिड़ाना की अध्यक्षता में नेहरू कान्वेंट स्कूल अलीकां में बैठक की और रैली के लिए रूपरेखा बनाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंकज सिड़ाना ने कहा कि निजी स्कूल संचालक अपनी समस्याओं व मांगों को लेकर पिछले चार वर्षों से सरकार के नुमाइंदों व विभाग के उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। पिछले कई सत्रों से नियम 134ए के तहत निजी स्कूल बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। आज तक सरकार ने प्रदेश के किसी भी स्कूल को कोई राशि जारी नहीं की है। इससे निजी स्कूल संचालकों में नाराजगी है। इस मौके पर नवप्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल से वेद भारती, सतलुज पब्लिक स्कूल से मोहित शर्मा, खालसा सीनियर सेकेंडरी से हर्षविंद्र, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौजगढ़ से बिहारीलाल, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरीवाला, मैरीलैंड पब्लिक स्कूल अलीकां व विभिन्न स्कूलों सहित डबवाली प्राइवेट स्कूल फेडरेशन से प्रधान विजयंत शर्मा, उप प्रधान संतोष पूनिया व ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष ओमवीर प्राइवेट स्कूल संचालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें