फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रताखेड़ा खरीफ चैनल टूटी, फसलें जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रताखेड़ा खरीफ चैनल टूटी, फसलें जलमग्न
विज्ञापन

ओढां। गांव भागसर के निकट रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल टूटने से किसानों की दर्जनों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी की सहायता से टूटे हिस्से को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चामल हैड से निकलने वाली रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल मंगलवार सांय गांव भागसर के निकट टूट गई। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा बरसात होने एवं किसानों द्वारा पंप बंद करने के चलते चैनल के एक हिस्से में कटाव आया है। खरीफ चैनल के टूटने के कारण गांव भागसर के किसानों की तकरीबन 30 एकड़ फसल जलमग्न हुई है। जेई मानसिंह के अनुसार चैनल में पानी अधिक होने के कारण ऑवर फ्लो होने से किनारे में कटाव हो गया। उन्होंने बताया कि चामल हैड से पानी बंद करवाकर टूटे हिस्से को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें