फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने किया रोड़ी घग्घर ड्रेन और ओटू हैड का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने शनिवार को गांव सुरतिया के नजदीक रोड़ी घग्घर ड्रेन, रानियां ड्रेन, ओटू हेड, दड़बा और तरकांवाली गांवों के पास हिसार घग्घर मल्टीपर्पज ड्रेन का संबंधित अधिकारियों के साथ दौरा कर निरीक्षण किया।
प्रभजोत सिंह ने अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे ड्रेनों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि बरसात व बाढ़ के समय पानी का बहाव सुचारू रूप से बना रहे तथा आस-पास के गांव में बाढ़ का कोई खतरा न बने। सुरतिया गांव के नजदीक रोड़ी घग्घर ड्रेन का दौरा करते हुए उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर ड्रेन में लगभग छह फुट का पाइप डालने के निर्देश दिए, ताकि बाढ़ के समय गांव का पानी ड्रेन में आ जाए और गांव को बाढ़ के समय किसी प्रकार का कोई खतरा न बने। उन्होंने रानियां ड्रेन का निरीक्षण करते हुए अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे इस ड्रेन की सफाई करवा कर ड्रेन के तटबंधों को मजबूत करें। सफाई होने से बरसात के समय पानी आगे निकल जाएगा। उन्होंने ओटू हेड का निरीक्षण करते हुए ओटू हेड की जलकुंभी निकासी और सफाई का कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ओटू हेड की जल संग्रह की क्षमता के बारे में भी गहनता से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जलकुंभी के कारण पानी आगे नहीं जा पाता इससे कमजोर जगहों पर अधिक दबाव पड़ता है व नहरों के टूटने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि मानसून के चलते पहाड़ी क्षेत्र से अधिक पानी आने की संभावना बनी रहती है। इसलिए ओटू हेड के दोनों तरफ जलकुंबी निकलवाएं, ताकि बाढ़ के समय किसी प्रकार की बाधा न आए, पानी आगे बह जाए और किसी प्रकार का कोई बाढ़ का खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हिसार घग्घर मल्टीपर्पज ड्रेन का दड़बा गांव के पास निरीक्षण करते हुए सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि वे ड्रेन की सफाई करवाएं, उन्होंने दड़बा-तरकांवाली गांव के पास लिंक नहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्रेन पर बने बांधों को चिह्नित करें और कमजोर बांधों पर मिट्टी डलवाने तथा बांध मजबूत करवाने का कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि जहां पर गांव के पास रिंग बांध कमजोर है वहां मिट्टी डलवाएं और उनको ठीक किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को देखते हुए अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वे लिंक नहरों में से सफाई करवा कर पानी निकासी का पूरा प्रबंध करें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे सफाई के समय दो-चार सदस्य मौके पर उपस्थित रहें ताकि कोई कमी पाई जाए तो वे इस बारे प्रशासन को अवगत करवाएं। दड़बा गांव के ढाणियों में रहने वाले ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या रखी कि हिसार घग्घर मल्टीपर्पज ड्रेन पर दड़बा गांव के पास सड़क के साथ ड्रेन पर एक पुल बनवा दिया जाए तो स्कूल जाने वाले बच्चों को सुविधा मिल सकेगी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस बारे निरीक्षण कर कार्रवाई करें। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम सिरसा राहुल हुड्डा, एसडीएम कालांवाली बिजेंद्र सिंह हुड्डा, एसडीएम ऐलनाबाद अमित कुमार, अधीक्षक अभियंता सिंचाई विभाग राजेश बिश्रोई, कार्यकारी अभियंता एनके भोला, नायब तहसीलदार छेलु राम, नायब तहसीलदार रानियां सोमनाथ, एसडीओ सिंचाई दीपक कुमार, अजीत सिंह हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें