सिरसा। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने वीरवार को कार्रवाई करते हुए 12 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1500 लीटर लाहन तथा 237 बोतल शराब बरामद की। पकड़े गए लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आचार संहिता के साथ ही शराब की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस टीम निरंतर अवैध शराब बिक्री को लेकर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने इन जगहों पर की कार्रवाई
- सदर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सिकंदरपुर क्षेत्र में दर्शन सिंह निवासी सिकंदरपुर को काबू किया। उसके कब्जे से पुलिस ने 1100 लीटर लाहन बरामद किया ।
-सदर थाना पुलिस ने दारा सिंह निवासी नेजाडेला कलां को 14 बोतल देसी शराब के साथ उसी के गांव से काबू किया है।
- सीआईए पुलिस टीम ने गांव केलनियां क्षेत्र से प्रीतम सिंह निवासी सुखचैन को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 400 लीटर लाहन के साथ गांव केलनियां से काबू किया है।
- सीआईए टीम ने कृष्ण कुमार व जगी सिंह निवासी नेजाडेला कलां को 40 बोतल नाजायज शराब व मोटरसाइकिल के साथ काबू कर लिया है ।
- सीआईए सिरसा ने गश्त के दौरान दीपक निवासी शांति नगर को काबू कर उसके कब्जे से 14 बोतल देसी शराब बरामद की।
- पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर थेहड़ मोहल्ला क्षेत्र से संजय को काबू कर उसके कब्जे से 36 बोतल देसी शराब बरामद की है।
- शहर थाना पुलिस ने राजेश निवासी कीर्ति नगर को 13 बोतल देसी शराब के साथ ऑटो मार्केट क्षेत्र से काबू किया है।
- एएनसी ऐलनाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान मक्खन सिंह निवासी वार्ड 7 रानियां को 49 बोतल शराब के साथ वार्ड 7 रानियां से काबू किया है।
- चोपटा थाना पुलिस ने सुरेंद्र कुमार निवासी चाहरवाला को उसी के गांव से 24 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है ।
- अभिषेक निवासी सेक्टर 20 हुड्डा कॉलोनी को 40 बोतल देसी शराब के साथ ग्लोबल स्पेस क्षेत्र से काबू किया है ।
- बड़ागुढा थाना पुलिस ने जगदीश निवासी पंजुआना को उसी के गांव से 13 बोतल देसी शराब के साथ काबू किया।
- डिंग थाना पुलिस ने देशराज निवासी भावदीन को 14 बोतल देसी शराब के साथ गांव भावदीन क्षेत्र से काबू किया है।