अतिक्रमण करने वाले 15 दुकानदारों के काटे चालान
सिरसा। नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नप के सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल जैन व देवेंद्र बिशभनोई नप कर्मियों के साथ बाजार में पहुंचे तो दुकान के आगे अतिक्रमण करे बैठे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकान के बाहर रखे सामान को उठाने में जुट गए। जिन दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया नप अधिकारियों ने चालान काटकर उनके हाथोें में थमा दिया।
अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत शहर के सरकूलर रोड से की गई। इस दौरान नप अधिकारियों ने दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए मुंसीपल एक्ट 1973 के तहत 15 दुकानों का चालान काटा। सेनेटरी इंस्पेक्टर एवं नोडल ऑफिसर अनिल नैन ने बताया शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से अभियान चलाया गया है। नप की ओर से पहले दुकानदारों को चेतावनी जारी की जा चुकी है। नप का ये अभियान लगातार जारी रहेगा और अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
फोटो:09एसआईआरपी20: दुकानदारों का चालान काटते नगर परिषद अधिकारी।