फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की खरीद न होने पर किसानों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा सरसों की सरकार खरीद पुन: शुरू न करने और खाली बारदाने की कमी को लेकर किसानों ने बुधवार को रोष जताया। इसके बाद किसानों ने बुधवार को किसान यूनियन के प्रधान गुरदास सिंह लकड़वाली के नेतृत्व में एसडीएम मनोज खत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता गुरदास सिंह ने बताया कि हैफड द्वारा कुछ दिन पूर्व सरसों की सरकारी खरीद बंद कर दी थी और 8 मई को दोबारा से शुरू करने का आश्वासन किसानों को दिया था। आज जब किसान सरसों की खरीद करने सबंध पता करने गए तो अब सरसों की खरीद 10 मई को करने की बात कही। जिसके बाद किसानों में रोष पैदा हो गया। इसके अलावा खाली बारदाने की कमी के चलते किसानों की गेहूं कई दिनों से अनाज मंडी में खुले आसमान तले पडी है। किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम मनोज खत्री को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए किसानों की सरसों की फसल खरीदने व खाली बारदाना उपलब्ध करवाने की मांग की है। किसान नेता चेतावनी दी कि अगर वीरवार को उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे अनाज मंडी के गेट बंद कर रोष प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर जसबीर सिंह, हरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, बलकौर सिंह, गुरतेज सिंह, मेजर सिंह व हरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें