फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के 30 शौचालयों का किया निरीक्षण, एक भी नहीं मिला साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर के शौचालयों का पिछले तीन दिनों से निरीक्षण करने वाली दिल्ली की एजेंसी वावलेट को करीब 30 शौचालयों में कमियां ही मिली। ऐसे में अब नगरपरिषद सिरसा अपने अधीन आने वाली 11 पब्लिक शौचालयों के रख रखाव और सफाई का जिम्मा किसी तीसरी एजेंसी को देगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया करेगी।
मुख्यमंत्री सुशासन सहायिका अपूर्वी चौधरी ने शहर के शौचालयों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करवाने के लिए दिल्ली की एक निजी एजेंसी को बुलाया था। पिछले तीन दिनों में करीब 30 शौचालयों का निरीक्षण किया गया। लेकिन सभी में कमियां ही मिली। सोमवार को भी टीम ने सिविल अस्पताल, अनाज मंडी और रेलवे स्टेशन के शौचालयों का निरीक्षण किया। लेकिन सभी में बदबू और टूटियां टूटी हुई मिली। हाथ धोने के लिए साबुन भी नहीं मिले। ऐसे में स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर विजय कुमार को टीम ने इन सभी सरकारी कार्यालयों को साफ सफाई रखने के लिए पत्र लिखने की हिदायत दी। अब स्वच्छ भारत मिशन के सिटी टीम लीडर विजय कुमार रेलवे, मार्केट कमेटी और सिविल अस्पताल प्रशासन को साफ सुथरा रखने के लिए पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

नप के 11 शौचालयों में भी नहीं मिली सफाई
खुद नगरपरिषद सिरसा के अधीन आने वाले 11 शौचालयों में भी सफाई नहीं मिली। इसके अतिरिक्त टीम ने तीन दिन में टाऊन पार्क, अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन, हुड्डा कांप्लेक्स, पेट्रोल पंपों सहित सभी पब्लिक शौचालयों का निरीक्षण किया है। टीम अपनी रिपोर्ट सुशासन सहायिका को सौंपेंगी।
विज्ञापन


शौचालयों में साफ सफाई नहीं मिली। नगरपरिषद के अधीन आने वाले सभी 11 शौचालयों के रखरखाव और सफाई रखने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसके लिए डीसी कार्यालय से अनुमति ली जाएगी। साथ ही रेलवे, सिविल अस्पताल, मार्केट कमेटी और बस स्टैंड प्रबंधन को शौचालयों के रख रखाव के लिए पत्र जारी किया जाएगा।
- विजय कुमार, सिटी लीडर, स्वच्छ भारत मिशन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें