फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोही स्कूल नाथूसरी कलां के छात्र साहूकार को पढ़ाने वाले अध्यापक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोही स्कूल नाथूसरी कलां के छात्र साहूकार को पढ़ाने वाले अध्यापक होंगे सम्मानित
विज्ञापन

चोपटा। आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी चोपटा के 12वीं कक्षा कला संकाय से मार्च 2016 में पास आउट छात्र साहूकार को पढ़ाने वाले अध्यापकों व स्कूल के मुखिया को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस आशय का एक पत्र शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी कलां को मिला है। जिसमें छात्र साहूकार को 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओं के बारे मेें पूरी जानकारी एक सप्ताह में मांगी गई है। बोर्ड के पत्र के मुताबिक 15 अक्तूबर को अध्यापकों को भिवानी में सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले अध्यापकों में स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार, हिंदी अध्यापिका सीमा, अंग्रेजी अध्यापिका नीलम रानी, संस्कृत अध्यापिका मोनिका, अर्थशास्त्र की ज्योति व गणित अध्यापिका इंदू का नाम शामिल हैं। आरोही मॉडल स्कूल नाथूसरी कलां से मार्च 2016 में रूपाणा खुर्द निवासी छात्र साहूकार पुत्र राजरूप ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। गौरतलब है कि साहूकार को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र व गणित पांचों विषयों को पढ़ाने वाली अध्यापिकाएं ही थीं।
साहूकार को अमर उजाला की तरफ से दो बार किया जा चुका है सम्मानित:
वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रहे छात्र साहूकार ने बताया कि उसे इस बात की सूचना आरोही स्कूल के प्राचार्य रमेश कुमार से मिली तो उसे बड़ी खुशी हुई की उसकी वजह से उसे पढ़ाने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा। उसने बताया कि उसका लक्ष्य पढ़ाई करके आईएएस बनाना है तथा इसके लिए पूरी मेहनत कर रहा है। मेहनत की बदौलत ही पहले लक्ष्य हासिल किए हैं और आगे भी मेहनत व अध्यापकों के आशीर्वाद से अपना लक्ष्य हासिल करेगा। छात्र साहूकार को अमर उजाला की तरफ से दो बार सम्मानित भी किया जा चुका है। पहली बार दसवीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय सम्मान अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस व 12वीं में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन के आधार पर मेधावी छात्र सम्मान से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा कई अन्य संस्थाओं द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। उसने बताया कि अध्यापकों के मार्गदर्शन की वजह से वह कामयाबी की डगर पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की तरफ से एक पत्र मिला है। जिसमें लिखा है कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं में राज्यभर में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के अध्यापकों, प्राध्यापकों व स्कूल के मुखियाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इन प्राध्यापकों के नाम, पद व उन द्वारा पढ़ाए गए विषयों की पूरी जानकारी एक सप्ताह के अंदर बोर्ड को भेजनी है। स्कूल के पूर्व छात्र साहूकार ने 12वीं कक्षा कला संकाय मार्च 2016 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।स्कूल मुखिया के तौर पर खुद व अन्य विषयों को पढ़ाने वाली पांच अध्यापिकाओं हिंदी विषय में सीमा, अंग्रेजी विषय को नीलम रानी, संस्कृत को मोनिका, अर्थशास्त्र विषय को ज्योति व गणित विषय को इंदू रानी ने पढ़ाया था। इनके नाम की जानकारी बोर्ड को भेजी जा रही है। साहूकार की इस उपलब्धि की बदौलत उन्हें सम्मान मिल रहा है, इस बात की बहुत खुशी है। इससे स्कूल का नाम रोशन हुआ है।
-रमेश कुमार, स्कूल प्राचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें