फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्यों में भी होने लगी सिरसा पुलिस के प्रबल प्रहार की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में 174 केस दर्ज कर 285 तस्करों किया गिरफ्तार
विज्ञापन

सिरसा। तस्करों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर के नेतृत्व में जिला पुलिस की ओर से की जा रही जोरदार कार्रवाई की प्रशंसा हरियाणा के अतिरिक्त अब अन्य प्रदेशों में भी होने लगी है। सोमवार को चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में मुख्यमंत्री हरियाणा, मुख्यमंत्री पंजाब, मुख्यमंत्री उत्तराखंड सहित सात राज्यों के अधिकारियों की एक संयुक्त हुई। जिसमें नशे के खिलाफ अभियान को मोनिटरिंग के लिए पंचकूला में एक सांझा मंच स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल 2018 को पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने जिला पुलिस का कार्यभार संभालते ही नशा तस्करों के खिलाफ आपरेशन प्रबल प्रहार की शुरूआत की। मात्र साढ़े तीन माह के कार्यकाल में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत 174 अभियोग दर्ज 285 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से तीन किलो 700 ग्राम हेरोइन, 1548 किलोग्राम 240 ग्राम चूरापोस्त , 14 किलो 368 ग्राम अफीम व 24 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस अभियान के दौरान अब तक एक लाख 58 हजार 323 नशे की गोलियां व 24390 नशीले कैप्सूल तथा 1004 नशीले इंजेक्शन भी बरामद किए गए है। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ आपरेशन प्रबल प्रहार की सफलता का श्रेय जिला की जनता व पुलिस टीमों को जाता है। उन्होंने बताया कि अगर नशे के खिलाफ जनता का सहयोग इसी तरह मिलता रहा, तो और भी ज्यादा सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें