फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: समाधान शिविर में आईं 111 समस्याएं, मौके पर ही बनाया राशन कार्ड

Sat, 29 Jun 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सरकार द्वारा लगाए जा रहे समाधान शिविर में शुक्रवार को भी अनेक लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उपायुक्त के सामने 111 शिकायतें रखी गई। राशन कार्ड बनाने की शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त आरके सिंह ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समाधान शिविर में आने वाली वृद्ध महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को विशेष तवज्जो देते हुए निपटाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लोगों को शिकायतों व समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। समाधान शिविर में विशेष तौर पर परिवार पहचान पत्र में आय ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विधुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, बिजली, पानी, पीपीपी में त्रुटियों को दुरुस्त करने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं।

परिवार पहचान पत्र की समस्या का हुआ समाधान


राशन कार्ड बनवाने के लिए कई दिनों से चक्कर लगा रहे व्यक्ति ने समाधान शिविर में उपायुक्त आरके सिंह के समक्ष अपनी समस्या को रखा। उन्होंने मौके पर ही राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रोड़ी निवासी लक्ष्मणदास फैमिली आईडी की समस्या से परेशान था। उसने समाधान शिविर में अपनी समस्या रखी। आधे घंटे में ही उसकी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का समाधान कहीं नहीं हो रहा था, जोकि समाधान शिविर में तुरंत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें