फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कूड़ा उठाने पहुंची प्रशासन की टीम, 11 सफाई कर्मचारी नेता हिरासत में

Mon, 24 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली। जेसीबी से कचरा उठाते हुए।  विभाग
विज्ञापन
नेताओं की रिहाई को लेकर कर्मचारियों ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में शहर से उठवाया कचरा
फोटो - 13,14
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। सिरसा में शनिवार रात को डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठाने के बाद रविवार रात को डबवाली में भी उसी तर्ज पर कार्रवाई की गई। बड़ी संख्या में जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपर से डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठान का काम पुलिस की मौजूदगी में किया गया।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक योगेश कटारिया की मौजूदगी में शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़ा उठवाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी नेता सूरज कुमार सहित 11 कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

जैसे ही सफाई कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही अन्य कर्मचारी भी लामबंद हो गए। बड़ी संख्या में कर्मचारी थाना शहर के बाहर पहुंच गए और रोष प्रदर्शन करते हुए अपने नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग की।
कर्मचारियों ने पुलिस के सामने अपना विरोध जताते हुए कहा कि यदि उनके नेताओं को हिरासत में लिया गया है तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए कुछ समय बाद कर्मचारी नेता सूरज कुमार सहित हिरासत में लिए गए सफाई कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।
इसके बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली लेकिन उन्होंने अपनी मांगों और आंदोलन को जारी रखने का रुख स्पष्ट किया। अधिकारियों के अनुसार, नगर परिषद अधिकारियों की ओर से 10 से 12 शहर के मुख्य डंपिंग पॉइंटों की सफाई करवाई गई।
विज्ञापन

300 एमटी के आसपास शहर से कचरा उठाया गया। इससे आमजन ने राहत की सांस ली। हालांकि, अब तक डोर-टू-डोर कचरा उठान को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
अधिवक्ता दयाराम जोईया ने दिया समर्थन
अधिवक्ता दयाराम जोईया ने सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों के लिए वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से किसी कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है तो वे उनका मामला न्यायालय में लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादती होने पर कानूनी स्तर पर उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें