सिरसा। भारतीय खाद्य निगम की टीम ने बुधवार सुबह सिरसा अनाज मंडी का निरीक्षण किया। जिले में लस्टर लोस में आई गेहूं के पांच सैंपल लिए। टीम अपने साथ गेहूं के बैग सैंपल ले गई। निरीक्षण टीम में भारतीय खाद्य निगम के डायरेक्टर एएन पांडे तथा डीएफएससी अशोक बंसल ने अनाज मंडी का जायजा लिया।
मंडी में पड़ी गेहूं की जांच की तथा कुछ बैग अपने साथ सैंपल के तौर पर साथ ले गए। टीम ने बुधवार को जिले की चार मंडियों सिरसा, पंजुआना, बडागुढ़ा तथा बप्पां मंडी का जायजा लिया। सभी मंडी से टीम ने सैंपल लिए। डीएफएससी से अशोक बंसल ने बताया कि टीम ने मंडी में यह चेक किया कि कितना अनाज लस्टर लोस की चपेट में आया है। इसी के चलते चंडीगढ़ से टीम जांच के लिए आई तथा अपने साथ सैंपल के लिए अनाज लेकर गई। उस अनाज का दिल्ली अथवा अन्य लैब में जांच के बाद बताया जाएगा कि वह अनाज लस्टर लोस में है या नहीं।