फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ट्रेनिंग के कारण ई-दिशा केंद्र में पसरा सन्नाटा, निराश लौटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। मंगलवार को तहसील कांप्लेक्स में स्थित ई-दिशा केंद्र में सन्नाटा पसरा रहा। जिसके चलते अपना कार्य करवाने पहुंचे लोगों को निराश ही वापिस लौटना पड़ा। क्योंकि ई-दिशा केंद्र के सभी कर्मचारी चुनावों की ड्यूटी के चलते ईवीएम आदि की ट्रेनिंग लेने के लिए सिरसा गए हुए हैं। ई-दिशा केंद्र में पसरे सन्नाटे के चलते डीएल बनाने, फीस जमा करवाने पहुंचे लोगों को निराश ही वापस लौट गए।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए डबवाली के योगेश ने बताया कि ई दिशा केंद्र में कोई कर्मचारी नहीं था। जिस कारण उसका काम नहीं हो पाया। उधर पुरानी अनाज मंडी में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एेंड जयपुर बैंक) में भी यही स्थिति रही। इस बैंक के कर्मी व अधिकारी भी ट्रेनिंग लेने के लिए चले गए और पीछे से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को बैंक में मात्र एक ही अधिकारी राज कुमार मौजूद रहे, जो डेपुटेशन पर हैं। कपड़ा विक्रेताओं को काफी परेशानी हुई, क्योंकि आज माह की अंतिम तिथि थी और भुगतान करना जरूरी था, जो एक अधिकारी की मौजूदगी में संभव नहीं था। वहीं इस संबंध में नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि सभी कर्मचारी व अधिकारी सिरसा में दी जा रही चुनाव ट्रेनिंग में गए हुए हैं। जिसके चलते ई-दिशा केंद्र की सभी विंडो बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें