फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर, पुस्तकों और स्मार्ट क्लास रूम पर खर्च होंगे 85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू के यूनिवर्सिटी कैंपस कॉलेज को नए शिक्षा सत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुजिज्जत किया जाएगा। कैंपस कॉलेज को विश्वविद्यालय से करीब 85 लाख का बजट कॉलेज को विकसित करने के लिए मिला है। कैंपस कॉलेज ने फंड का प्रयोग करने के लिए उपकरण खरीद की फाइल चला दी है।
विज्ञापन

कैंपस कॉलेज को विश्वविद्यालय के बजट से करीब 85 लाख रुपये मिले हैं। कैंपस कॉलेज पिछले सत्र में आनन फानन में शुरू किया गया था। लेकिन इमारत में केवल क्लास रूम के अतिरिक्त कोई अन्य सुविधाएं नहीं है। इस बजट से कैंपस कॉलेज स्मार्ट क्लास रूम तैयार करेगी। साथ ही फूड टेक्नोलॉजी और फैशन टेक्नोलॉजी की लैब स्थापित की जाएगी। अभी तक सीडीएलयू में पांच कोर्स चल रहे हैं। लेकिन किसी भी कोर्स की लैब नहीं थी। इसके अतिरिक्त एक सेमिनार हाल का निर्माण किया जाएगा।

कैंपस कॉलेज की अलग से बनाई जाएगी लाइब्रेरी
सीडीएलयू के कैंपस कॉलेज में अलग से लाइब्रेरी बनाई जाएगी। अभी तक छात्रों को सीडीएलयू की स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी से ही पुस्तकें अलॉट होती थी। साथ ही यदि छात्रों को पढ़ने के लिए भी उसी लाइब्रेरी में ही जाना पड़ता था। लेकिन 2019-20 शिक्षा सत्र में छात्रों को कॉलेज की अपनी ही लाइब्रेरी में पुस्तकें पढ़ने के लिए मिल जाएंगी। सीडीएलयू में करीब पांच कोर्स हैं। जिनमें कि 250 सीटें हैं। लेकिन अभी तक कैंपस कॉलेज में 65 स्टूडेंट्स शिक्षा ले रहे हैं। ये कोर्स बीबीए होस्पिटिलिटी एडमिनिस्ट्रेशन, बीकॉम आनर्स, बीकॉम टैक्सेशन टैक्स, बीएससी फूड एंड साइंस, बीएससी फैशन टेक्नालॉजी है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से 85 लाख का बजट मिला है। हमने फर्नीचर, पुस्तकों और स्मार्ट क्लास रूम के लिए उपकरण खरीदने के लिए फाइल चला दी है। नए शिक्षा सत्र में छात्रों को ये सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह कुंडू, प्रिंसिपल, कैंपस कॉलेज, सीडीएलयू।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें