फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अाज आधे शहर में तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के विभिन्न फीडरों की मरम्मत कार्य की वजह से रविवार को सुबह 8 से 11 बजे तक तीन घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली कट से आधा शहर प्रभावित होगा। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को फीडरों की मरम्मत का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 केवी कीर्तिनगर फीडर से जुड़े बस अड्डे के पीछे का एरिया, एमसी कालोनी, अग्रसेन कालोनी, ऑटो मार्केट, कीर्तिनगर, खन्ना कालोनी का एरिया प्रभावित होगा। इसी प्रकार 11 केवी सिटी फीडर से परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, गोल डिग्गी, काठ मंडी व भादरा बाजार का एरिया प्रभावित होगा। इसी प्रकार 11 केवी हिसार रोड द्वितीय फीडर से जुड़े खैरपुर, गोबिंद नगर, महाराणा प्रताप चौक, फ्रेंडस कालोनी, महाबीर कालोनी, संतनगर, खैरपुर कालोनी प्रभावित होगी। जबकि 11 केवी कोर्ट कालोनी फीडर से जुड़े कोर्ट कालोनी, बांसल कालोनी, पुल के नीचे का एरिया, सदर थाना पुरानी कचहरी रोड, कृषि विज्ञान केंद्र, बाल भवन, राम कालोनी का एरिया कट से प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें