फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले के 100 किसान 5 मार्च से 24 घंटे करेंगे भूख हड़ताल

Mon, 03 Mar 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में पत्रकारों को संबो​धित करते लखविंदर औलख व अन्य किसान।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में भारतीय किसान एकता (बीकेई) नेतृत्व में जिले के 100 किसान 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे। किसान पांच मार्च को लघु सचिवालय परिसर में धरना देंगे और सुबह 11 बजे से 6 मार्च को सुबह 11 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे।

बीकेई कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि एमएसपी पर खरीद गारंटी कानून सहित अन्य मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन-2 में 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण-अनशन पर बैठे हैं। 5 मार्च को अनशन 100वें दिन में पहुंच जाएगा। ऐसे में जिले के 100 किसान लघु सचिवालय (डीसी ऑफिस) में सिरसा 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


औलख ने कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। हर किसान व मजदूर की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि आंदोलन को मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बने।

उन्होंने कहा कि 19 मार्च को चंडीगढ़ में केंद्र सरकार के साथ 7वें दौर की वार्ता होगी। औलख ने कहा कि 8 मार्च को शंभू, खनौरी व रतनपुरा सीमा पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर महिलाएं पहुंचेंगी।
विज्ञापन




रात को रुकने के लिए बिस्तर साथ लेकर आने का आह्वान

औलख ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि सभी किसान रात को रुकने के लिए अपने-अपने बिस्तर साथ लेकर आएं। नत्था सिंह व सुभाष झोरड़ ने कहा कि बीकेई टीम 13 फरवरी 2024 से ही आंदोलन में डटी हुई है। खनौरी बॉर्डर पर किसानों के लिए दूध, राशन व लकडि़यों की सेवा निरंतर की जा रही है। इस मौके पर रामप्यारी देवी, नत्था सिंह, सुभाष झोरड़ बचेर, सरदूल सिंह भट्टी, त्रिलोक सिंह खारा, मलकीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, साहब सिंह, सत्य झोरड़, नसीब झोरड़ सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें