फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: कक्षा तीन की छात्रा के दुष्कर्मी को 10 साल की कैद, 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया

Fri, 09 Sep 2022 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

अदालत ने अभियुक्त राजाराम पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार (फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म करने के अभियुक्त राजाराम को को दोषी करार देते हुए 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने अभियुक्त पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। 
विज्ञापन


इस मामले में महिला थाना सिरसा ने 12 अप्रैल 2019 में अभियोग दर्ज किया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया था कि उसकी बेटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला में तीसरी कक्षा की छात्रा है। उसकी बेटी ने उसे बताया कि मोहल्ले में रहने वाले राजाराम ने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वह कई बार ऐसा कर चुका है।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: बेटी यशोधरा को इस पद पर देखना चाहती थीं सोनाली, बेटी बोली- मां का सपना पूरा करूंगी
विज्ञापन


राजाराम ने उसे धमकी दी है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया और आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद बाल कल्याण समिति ने पीड़ित बच्ची की काउंसिलिंग की। गुरुवार को इस मामले का निपटारा करते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने राजाराम को दोषी करार देते हुए पॉक्सो एक्ट में 10 साल और धारा 506 में दो साल कैद की सजा सुना दी। दोनों सजा साथ-साथ चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें