फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10 मिनट की बारिश से दिलाई गर्मी से कुछ राहत

विज्ञापन
बारिश के कारण धसी गाड़ी
विज्ञापन
सिरसा। उमस भरी गर्मी में बारिश के इंतजार में बैठे शहरवासियों को बुधवार दोपहर कुछ राहत मिली। दोपहर को अचानक आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश होने लगी। हालांकि, तेज बारिश मात्र 10 मिनट तक ही हुई, लेकिन इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई।
विज्ञापन

इसके बाद फिर से आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26 डिग्री रहा। सिरसा वासी राजकुमार, प्रवीण व नवदीप ने बताया कि उमस भरी गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा है। काफी दिनों से शहर में बारिश नहीं हो रही। इस समय गर्मी से राहत के लिए बारिश का आना बहुत जरूरी है।
इसके बाद ही उमस खत्म हो पाएगी। वहीं, जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश नहीं हुई है। इससे फसलों पर प्रभाव पड़ रहा है। किसान राज कुमार का कहना है कि बारिश न आने के कारण खेतों में से नमी सुख चुकी है। जल्द बारिश न हुई तो इसका असर फसल की पैदावार पर पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त को सिरसा में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें