फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मजदूर की चमकी किस्मत, 10 करोड़ की लॉटरी लगी

Sun, 18 Jan 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पृथ्वी सिंह
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुरिया के मजदूर पृथ्वी सिंह को 500 रुपये के टिकट ने बनाया करोड़पति
विज्ञापन

फोटो - 18
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव मोहम्मदपुरिया के मजदूर परिवार के पृथ्वी सिंह की शनिवार को लॉटरी लगने से किस्मत चमक गई। मजदूरी करने वाले के घर अचानक 10 करोड़ रुपये की लॉटरी लगने की सूचना पर रविवार को पूरे गांव व क्षेत्र में चर्चा होती रही। गांव मोहम्मदपुरिया में ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई खिलाने व पृथ्वी सिंह के परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्होंने लॉटरी का टिकट डबवाली के नजदीकी पंजाब के गांव किलियांवाली के लॉटरी एजेंट मदनलाल से पंजाब स्टेट डियर लॉटरी की लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर 2026 का 500 रुपये का टिकट खरीदा था। उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था कि उनकी इतनी बड़ी लॉटरी निकल जाएगी और वह रातोंरात करोड़पति बन जाएंगे।
विज्ञापन

पृथ्वी सिंह व प्रवीण दो भाई व तीन बहने हैं। सभी सभी शादीशुदा हैं। पृथ्वी सिंह के 6 साल का एक बेटा व 10 साल की एक बेटी है। पत्नी सुमन आरोही मॉडल स्कूल मोहम्मदपुरिया में स्वीपर कम चपरासी का कार्य करती है। लॉटरी लगने से पूरा परिवार बहुत खुश है। अब उनका परिवार करोड़पति बन गया है।
विज्ञापन

नेक कार्यों में लगाऊंगा पैसे
पृथ्वी सिंह ने बताया कि लॉटरी के रुपयों को नेक कार्यों में लगाऊंगा। गांव के सरपंच जोगिंदर सिंह ने पृथ्वी सिंह को बधाई देते हुए बताया कि वह एक नेक व ईमानदार व्यक्ति हैं। उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना पेट पालता है। हमें उम्मीद है वह इन रुपयों को अच्छे कार्यों में लगाएंगे। लॉटरी एजेंट मदन लाल ने उन्हें बताया कि उनकी लॉटरी की दुकान जहां से पृथ्वी सिंह ने 500, 200 व 100 रुपयों के तीन टिकट खरीदे थे। इसमें से 500 रुपये के टिकट पर 10 करोड़ की लॉटरी लगी है। यह अब तक की उनकी दुकान का सबसे बड़ा इनाम है। पृथ्वी सिंह को अपना लाॅटरी टिकट और दस्तावेज चंडीगढ़ जाकर जमा करवाने होंगे। इसके बाद 30 प्रतिशत टैक्स कटकर शुद्ध 7 करोड़ रुपये उनके बैंक खाते में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें