आरोपी पर पहले से दर्ज है हत्या सहित तीन केस
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। एएनसी डबवाली ने एक युवक को 52 लाख रुपये कीमत की 263 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपी तरसेम सिंह मंडी डबवाली क्षेत्र का रहने वाला है।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय योगेश कटारिया ने बताया कि 21 अगस्त एएनसी डबवाली को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पंजाब से हेरोइन की खेप लेकर मंडी डबवाली में सप्लाई करने वाला है। इसे बाद एएनसी ने वार्ड नंबर चार में निगरानी शुरू कर दी।
इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी तरसेम सिंह के खिलाफ शहर थाना डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में पंजाब में दो आपराधिक केस दर्ज हैं। इसमें से एक हत्या का है और दूसरा बठिंडा में मादक पदार्थ तस्करी का। इसके अलावा, आरोपी हेरोइन तस्करी के एक मामले में वांछित है,जो जुलाई 2026 में डबवाली पुलिस ने दर्ज किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।