फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल खरीद बेच के नाम पर 1.98 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद के आढ़ती को गुरुग्राम की एक फर्म ने 1.98 करोड़ रुपये का चूना लगाया। पीड़ित आढ़ती के रुपये मांगने पर आरोपियों ने धमकी भी दी। आखिकार परेशान आढ़ती ने ऐलनाबाद थाने में गुरुग्राम की मिराज अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर करण चानन, अनीता डंग, लाजपत राय, राजेश अरोड़ा, राहुल सूद, राधिका चानन, अर्पणा पुरी, श्याम पोडर, हेड पैडी मैनेजर राम बाबू व अकाउंटेंट हेड मृत्युंजय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सभी आरोपी दिल्ली के निवासी है।
विज्ञापन

ऐलानाबाद थाना पुलिस को दी शिकायत में रानियां निवासी किरोड़ीमल ने बताया कि वह ऐलनाबाद में आढ़ती की दुकान करता है। उसने बताया कि गुरुग्राम की मिराज अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के नामक फर्म से उसने वर्ष 2013 से 2017 के बीच चावल की खरीद फरोख्त की। शुरू में तो इस फर्म से समय पर पेमेंट मिलती रही पर बाद में पेमेंट होने में समस्या होने लगी। जबकि आरोपियों के कहने पर वह इस फर्म को चावल भेजता रहा। चार वर्षों के दौरान करीब दो करोड़ रुपये का माल वह इस फर्म को दे चुका था। जब सख्ती से पैसे की मांग की तो उसे ही उल्टा जान से मारने की धमकी दी। जिस पर उसने तुरंत पुलिस को इस संबंधी शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एसआई जगदीश राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें