फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर लाखों रुपये लूटे

Fri, 10 Jan 2014 10:47 PM IST
अमर उजाला, होडल
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन-दहाड़े पेट्रोल पंप के दो कर्मचारियों को बदमाशों ने गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए। सूचना पर एसपी राकेश आर्य मौके पर पहुंचे। घटना शुक्रवार सुबह होडल-नूहं मार्ग पर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, होडल-नूंह मार्ग पर गांव सौंध के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर देवकरन और कर्मचारी दलबीर बाइक से पेट्रोल पंप से दस लाख रुपये लेकर होडल बैंक में जमा करने जा रहे थे। जब वे पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर पहुंचे तभी सामने से एक बाइक पर सवार तीन युवक आए और उन्होंने अपनी बाइक से कर्मचारियों की बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों गिर पड़े। इसी दौरान लुटेरे उनसे रुपये से भरे बैग को लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों पर गोली चला दी। एक गोली देवकरन के कान के पास से होकर निकली, जबकि दूसरी गोली दलबीर की छाती पर लगी। इसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

राहगीरों ने घायल कर्मचारियों को पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर एसपी राकेश आर्य, होडल, डीएसपी राजबीर सिंह, सीआईए इंचार्ज रामबीर डागर व थाना प्रभारी अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी हैं। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें