फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के विवाद में गोली चलाई

Tue, 24 Dec 2013 09:54 PM IST
झज्जर/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के झज्जर में कच्चा बेरी रोड पर पड़ने वाले एक प्लॉट के लिए दो पक्षों के बीच चल रही आपसी तनातनी के बीच नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


आरोपी पक्ष की ओर से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों की ओर से घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है।

गोली का शिकार बने युवक को कमर की ओर से एक गोली मारी गई है। जिसे स्थानीय सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

पुलिस की ओर से सिटी इंचार्ज प्रदीप लांबा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में नाकाबंदी करा दी गई हैं और आरोपियों को काबू करने का प्रयास जारी है।
पुलिस को दी शिकायत में घायल हुए युवक राजेश के भाई बिजेंद्र ने बताया कि उनका कच्चा बेरी रोड शिव मंदिर के एक नजदीक एक प्लॉट है।

इसके लिए उनका राजेश एवं रमेश के साथ विवाद चल रहा है। बिजेंद्र का कहना हैं कि इस मामले के लिए आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें पहले भी दो तीन दफा जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन सोमवार सांय सवा बजे जब उसका भाई राजेश बस स्टैंड क्षेत्र में अपनी जूतों की दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था।

उस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे गोली मार दी। वहीं घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

लेकिन उक्त क्षेत्र भीड़ भाड़ वाला है और अक्सर वहां जाम की समस्या बनी रहती है। जबकि पुलिस की ओर से उन्हें काबू किए जाने की बात कही जा रही है।

अस्पताल में उपचार कर रहे चिकित्सक का कहना हैं कि पीड़ित को प्राथमिक उपचार दे दिया है और उसकी स्थिति को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें