फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लड़कियां मंगवाकर करवाते थे धंधा

Thu, 07 Nov 2013 10:27 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना पुलिस ने दमकौरा रोड पर एक घर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दिल्ली से लाई गई छह कॉल गर्ल और उनके दलाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह रैकेट एक दंपति द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।

शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि दमकौरा रोड पर मसाला फैक्ट्री के पास एक किराए के मकान में दंपति द्वारा देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यहां पर दिल्ली से 17 कॉल गर्ल्स बुलाई गई हैं। इस पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी और वहां से दिल्ली की छह युवतियों सहित उनके दलाल टोहाना निवासी कृष्ण उर्फ केशु को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो युवतियां विवाहित हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि टोहाना निवासी कृष्ण उर्फ केशु किराए के मकान में देह व्यापार करवाता था। पुलिस के अनुसार वह कुछ समय पहले हिसार में सक्रिय था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें