फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा कांग्रेस में फिर अंतर्कलह: राव नरेंद्र की नियुक्ति पर सीनियर नेता अजय यादव ने उठाए सवाल, X पर की पोस्ट

Tue, 30 Sep 2025 10:34 AM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कांग्रेस पिछले एक दशक से सत्ता से बाहर है और लगातार तीन विधानसभा चुनावों में हार का सामना कर चुकी है। वहीं, हरियाणा कांग्रेस के नए अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर फिर से सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के फैसले पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन

 

अजय यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए आज लिए गए निर्णय पर पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है। राहुल गांधी जी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जिसकी छवि पूरी तरह साफ-सुथरी, बेदाग और युवा नेतृत्व की पहचान रखने वाली हो। लेकिन आज का निर्णय इसके ठीक उलट दिखाई देता है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें