फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद का एक और गोदाम सील

Fri, 06 Dec 2013 09:45 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा के रंगड़ी रोड पर खेत में बने एक निजी गोदाम से बीते दिनों 400 बोरी खाद पकड़े जाने के बाद कृषि विभाग की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को एसडीएम संतलाल पचार के नेतृत्व में शहर में खाद की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में बने एक खाद के गोदाम को सील कर दिया गया।

एसडीएम संतलाल पचार के नेतृत्व में कृषि विभाग के कृषि उप निदेशक अमरजीत बराड़, एसडीओ सुखदेव कंबोज पर आधारित अधिकारियाें की टीम ने शहर में खाद की दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने खाद के सैंपल भी भरे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित भगवती फर्टिलाइजर के गोदाम संचालक के लाइसेंस न दिखा पाने पर गोदाम को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब गोदाम में खाद उतारी जा रही थी।

कृषि विभाग के एसडीओ सुखदेव कंबोज ने बताया कि गोदाम का लाइसेंस नहीं मिलने पर गोदाम को सील किया गया है।

चार सौ बोरी खाद मिलने की जांच
बुधवार को रंगड़ी रोड पर चावला बंधुओं के खेत में बने गोदाम से 400 बैग यूरिया खाद पकड़े जाने की जांच चल रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गोदाम के मालिक से खाद का स्टॉक का रिकार्ड और जमीन की फर्द मांगी है।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इससे यह पता लगाया जाएगा कि किसान के पास कितनी जमीन है। उस जमीन के लिए कितनी खाद की आवश्यकता है। यदि जमीन कम है और खाद ज्यादा है तो उसके खिलाफ अवैध भंडारण के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें