हरियाणा के रायपुरानी खंड के गांव टाबर में बहन के घर आई विधवा महिला से दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप एक सरपंच पर लगा है, जोकि किसी मामले की सुनवाई को लेकर टाबर आया था।
पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, खे-बुटाना कैथल से विधवा महिला अपनी बहन के पास मंगलवार शाम को गांव टाबर आई।
इस दौरान सादामाजरा जिला पटियाला का मौजूदा सरपंच तरणजीत भी गांव टाबर में पहुंचे।
आरोप है कि उन्होंने विधवा के साथ दुराचार किया। बुधवार को पीड़ित महिला ने मौली चौकी में शिकायत दी। इसके बाद उसका मेडिकल करवाया गया और दुराचार की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच की।
बताया जा रहा है कि पीड़िता का बेटा पंजाब में किसी लड़की को भगाने का आरोपी है और आरोपी सरपंच उसी मामले में गांव टाबर आया था।
मौली चौकी प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सरपंच को पुलिस वीरवार को अदालत में पेश करेगी।