फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 8-9 युवकों ने लाठी-डंडों से किया हमला, मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रिटौली में पराली की रखवाली करने पहुंचे एक मजदूर पर 8-9 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मजदूर साहिल को पांच चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दीपक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रिटौली निवासी साहिल ने एफआईआर में बताया कि उसने गांव के सोनू से जामनी-रिटौली रोड पर करीब आधा किला जमीन छह महीने के लिए किराये पर ली हुई है। वह आसपास से पराली एकत्रित कर बेचने का काम करते हैं। 27 अक्तूबर की रात वह खेत में पराली देखने पहुंचे थे।
वहां गांव का रमेश और खेत का पड़ोसी दीपक आपस में झगड़ रहे थे। साहिल ने रमेश को समझाते हुए घर जाने के लिए कहा जिसके बाद वह वहां से चला गया।
करीब 10-15 मिनट बाद दीपक अपने 8-9 साथियों के साथ बाइकों पर वहां पहुंचा। सभी ने साहिल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर नूरदीन, राजू तथा सोमू मौके पर पहुंचे तो हमलावर अपने हथियारों और बाइकों सहित फरार हो गए। जाते समय उन्होंने साहिल को धमकी दी कि आज तो बच गया, आगे मिला तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

परिजन घायल साहिल को नागरिक अस्पताल जींद लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में दीपक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें