रोहतक। सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार को दाखिला माल होने के बाद थाने से एक युवक चुरा ले गया, जिसकी शिकायत सदर थाने के मुंशी ने चौकी में दी। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ चोरी की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सुखपुरा चौकी में दी शिकायत में सदर थाने के मुंशी प्रीत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को टिटौली निवासी सोनू की शिकायत पर एक टाटा टायागो कार, जोकि एक्सीडेंटल थी, उसे घटना स्थल से थाना सदर ले जाया गया था। जहां ले जाकर कार को दाखिला माल करवा दी गई थी। मुंशी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 11 बजे उसने वह कार थाने में उसी अवस्था में खड़ी हुई देखी थी, लेकिन शाम को देखा तो वह कार वहां नहीं खड़ी थी। जांच के दौरान पता लगा कि कार को थाने से दीपक निवासी गांव टिटौली चुरा ले गया।