फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और सनातन संस्कृति से जुड़ें युवा : कैलाशानंद गिरी

Mon, 27 Oct 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
49...टिकाना सत् बाबा सांवल शाह की ओर से आयोजित सालाना संत समागम एवं भंडारा कार्यक्रम में मंच पर
विज्ञापन
रोहतक। विश्व की प्राचीन संस्कृति सनातन धर्म है। धर्म और सनातन संस्कृति से अधिक से अधिक युवाओं को जुड़ना चाहिए। राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने रविवार को रोहतक में यह आह्वान किया।
विज्ञापन

टिकाना सत् बाबा सांवल शाह की ओर से भिवानी रोड स्थित एक निजी गार्डन में सालाना संत समागम एवं भंडारा कार्यक्रम में वे संबोधित कर रहे थे। उनके अलावा निरंजनी अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत स्वामी रविंद्रपुरी, जूना अखाड़ा के उपाचार्य स्वामी कपिलपुरी महाराज, महामंडलेश्वर राघवेंद्र भारती ने भी धर्म व सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया।
सालाना संत समागम में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बाड़ौली, विधानसभा के उपसभापति कृष्ण मिड्डा, कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, बाबा सुखा शाह शामिल हुए।
विज्ञापन

संगीतकार हेमंत बृजवासी ने भगवान का गुणगान किया। कार्यक्रम में जालंधर, कलानौर, रोहतक, दिल्ली, हरिद्वार, कुरुक्षेत्र, पानीपत से भी साधु संत शामिल हुई। इस अवसर पर महंत बाबा मदन शाह महाराज, कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश जैन, बाबा गौरव शाह, स्वामी शंकरानंद आदि भी उपस्थित रहे।
साधु-संत हैं राष्ट्र की धरोहर : डाॅ. अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि साधु-संत किसी जाति विशेष के नहीं अपितु राष्ट्र की धरोहर होते है। इन्होंने हमेशा राष्ट्र उत्थान व मानव कल्याण का संदेश दिया है।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं : शर्मा
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। भाजपा सरकार ने जनहित में कई योजनाएं लागू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें