फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में दो माह से सर्विस रोड पर भरा पानी

Mon, 27 Oct 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
33...सर्विस रोड पर जमा पानी। संवाद
विज्ञापन
सांपला। सांपला लाइन पार नेशनल हाईवे कस्बे में आने के लिए दोनों तरफ सर्विस रोड बनाया गया है। करीब दो महीने से हाईवे दोनों तरफ के सर्विस रोड पर पानी भरा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को कस्बे में जाने के लिए वार्ड एक की गलियों से गुजरना पड़ता है या फिर दतोड़ मार्ग व नया बास गांव से आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन

सोनीपत से झज्जर जाने वाले नेशनल हाईवे नंबर 344 के सर्विस रोड पर जलभराव होने से व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई है। लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग वार्ड-1 की गलियों से गुजरते हैं। ज्यादा बारिश होने से हालात बिगड़ गए थे।
गिझी निवासी रामप्रसाद, सुरेंद्र कुमार, स्वरूप सिंह आदि का कहना है कि सड़क पर पानी भरने से कस्बे में आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें